Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
25 Sep, 2026

ग्रेटर नोएडा में आज से यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू हो रही यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में 88 देशों के राजदूत और 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल होंगे।

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर।

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के चौथे संस्करण की शुरुआत आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

आयोजन में 88 देशों के राजदूतों के साथ 250 विदेशी खरीदार भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 सितंबर को होने वाले समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि व्यापार प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। एक्सपो मार्ट में प्रवेश केवल प्रवेश पत्र के आधार पर मिलेगा। अमित शाह सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।

चौधरी के अनुसार, इस बार छह देशों को साझेदार बनाया गया है। प्रदर्शनी में 2,400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। करीब डेढ़ लाख कारोबारी खरीदार और साढ़े चार लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है।

व्यापार प्रदर्शनी में 85 देशों से 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की संभावना है। अब तक 72 देशों के खरीदार अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

इस वर्ष ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम साझेदार देशों के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में प्रदेश के कारोबार और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

|
वीडियो फीचर

Make in India के 12 साल: मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग #india


नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india

सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 23°

Patchy rain nearby / Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़