Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
25 Sep, 2026

एशियन गेम्स में भारत के क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी पर सस्पेंस, नेपाल-जापान मैच से तय होगा समीकरण

एशियन गेम्स 2026 में भारत के क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी का फैसला नेपाल और जापान के बीच 26 सितंबर को होने वाले मैच के नतीजे और नेट रन रेट से होगा।

नई दिल्ली, 25 सितंबर।

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों में टीम इंडिया के क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। भारत को शेड्यूल के मुताबिक ए2 टीम के खिलाफ दूसरा क्वार्टर फाइनल खेलना है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, नेपाल और जापान की टीमें हैं।

अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुका है, लेकिन ग्रुप ए में वह ए1 रहेगा या ए2, यह 26 सितंबर को नेपाल और जापान के बीच होने वाले मुकाबले के बाद तय होगा। इस मैच के नतीजे और नेट रन रेट से ग्रुप की स्थिति बदलेगी।

अगर नेपाल जापान को हरा देता है तो अफगानिस्तान ए2 हो सकता है और ऐसी स्थिति में भारत का सामना क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा। भारत हाल ही में अफगानिस्तान को 3-0 से हरा चुका है।

वहीं, अगर जापान नेपाल को हराता है और उसका नेट रन रेट नेपाल से बेहतर रहता है तो जापान ए2 बन सकता है। ऐसी स्थिति में भारत और जापान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हो सकता है। नेपाल के हारने के बावजूद अगर जापान की जीत का अंतर पर्याप्त नहीं रहता है, तो नेट रन रेट के आधार पर नेपाल भी ए2 बन सकता है।

नेपाल और जापान का मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने की स्थिति में भी समीकरण भारत और अफगानिस्तान के पक्ष में जा सकता है। ऐसे में नेपाल ग्रुप ए में शीर्ष पर रहेगा और तीसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा।

एशियन गेम्स के क्रिकेट मुकाबले जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे हैं। क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना किस टीम से होगा, इसका अंतिम फैसला ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले के बाद होगा।

|
वीडियो फीचर

Make in India के 12 साल: मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग #india


नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india

सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 23°

Patchy rain nearby / Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़