Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
25 Sep, 2026

एशियन गेम्स में भारत के 23 पदक, पदक तालिका में 12वें स्थान पर

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शुक्रवार को पांच पदक जीते, जिससे कुल पदकों की संख्या 23 हो गई और वह पदक तालिका में 12वें स्थान पर है।

आइची-नगोया, 25 सितंबर।

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शुक्रवार को शूटिंग समेत विभिन्न स्पर्धाओं में पांच पदक जीते। इनमें मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरची सिंह और कमलजीत ने स्वर्ण, जबकि पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल और नीरज कुमार ने रजत पदक हासिल किया।

इसके अलावा मनप्रीत कौर ने महिलाओं की शॉटपुट में कांस्य, गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत और बरानिका एलंगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीता। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 23 हो गई है। इनमें दो स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।

सुरची-कमलजीत की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में सुरची सिंह और कमलजीत ने 484.6 अंक के एशियाई रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और दक्षिण कोरिया की चुनौती के बावजूद 6.6 अंक के अंतर से जीत दर्ज की। ईरान ने 415.8 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

यह इन खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

राइफल टीम को रजत

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में भारतीय टीम ने 1762-94एक्स के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 589-34एक्स और नीरज कुमार ने 588-34एक्स का स्कोर किया। दोनों ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया।

मनप्रीत, गुलवीर और बरानिका ने भी दिलाए पदक

महिलाओं की शॉटपुट में मनप्रीत कौर ने 17.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने 28:29.38 मिनट के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

वहीं बरानिका एलंगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में कांस्य जीतकर इतिहास रचा। वह एशियाई खेलों में पोल वॉल्ट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं।

पदक तालिका में भारत 12वें स्थान पर

शुक्रवार को उपलब्ध पदक तालिका के अनुसार चीन 92 स्वर्ण, 35 रजत और 22 कांस्य सहित 149 पदकों के साथ शीर्ष पर है। जापान 105 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 59 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत दो स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य सहित कुल 23 पदकों के साथ 12वें स्थान पर है।

|
वीडियो फीचर

Make in India के 12 साल: मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग #india


नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india

सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 23°

Patchy rain nearby / Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़