Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
29 Sep, 2026

हर विधानसभा में विकसित होंगे सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : मंत्री विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विधानसभा स्तर पर आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के साथ फिटनेस सेंटर, दिव्यांग सुविधा और हेलीपैड की व्यवस्था के निर्देश दिए।

भोपाल, 29 सितंबर।

मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में निर्माणाधीन सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवाओं और खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन परिसरों का विकास किया जा रहा है। एक ही परिसर में बैडमिंटन, एथलेटिक्स ट्रैक, मार्शल आर्ट, टेबल टेनिस, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्थानीय प्रतिभाओं को अपने क्षेत्र में अभ्यास और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा।

सारंग ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुसार फिटनेस सेंटर, एडमिन ब्लॉक, उपकरण कक्ष, चेंजिंग रूम, इलेक्ट्रिकल रूम और फायर सेफ्टी सिस्टम जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण में गुणवत्ता और उपयोगिता का ध्यान रखने तथा परिसरों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने कहा कि बेहतर मैदान, प्रशिक्षण, उपकरण और मार्गदर्शन मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों को जिला, संभाग, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। प्रत्येक विधानसभा के सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आपातकालीन और त्वरित राहत सेवाओं के लिए हेलीपैड का प्रावधान भी किया जा रहा है। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्माण और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़