Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
29 Sep, 2026

मप्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच दिन में 3.91 करोड़ का माल जब्त

मध्य प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कार्रवाई के दौरान गांजा, डोडाचूरा, स्मैक, एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर समेत 3.91 करोड़ रुपये से अधिक की सामग्री व संपत्ति जब्त की गई।

भोपाल, 29 सितंबर।

मध्य प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और खेती के खिलाफ पुलिस ने पिछले पांच दिनों में कई जिलों में कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक कीमत के नशीले पदार्थ और संबंधित संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई में स्मैक, डोडाचूरा, गांजा, एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर बरामद की गई। खरगोन में ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। ग्राम जामली और गुवाड़ा ठाटा फलिया में ड्रोन की मदद से खेतों की तलाशी लेकर पुलिस ने कुल 15,191 गांजे के पौधे जब्त किए। इनका कुल वजन 5,974 किलोग्राम यानी 59.74 क्विंटल और अनुमानित कीमत 2 करोड़ 98 लाख 70 हजार रुपये है। दोनों स्थानों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों क्षेत्र मोबाइल नेटवर्क से दूर थे और टीमों को नदी, पहाड़ी व दुर्गम रास्तों से होकर खेतों तक पहुंचना पड़ा।

मंदसौर में अलग-अलग कार्रवाइयों में स्मैक, डोडाचूरा और एमडी ड्रग्स के साथ वाहन व मोबाइल जब्त किए गए। जिले में कुल 70 लाख 44 हजार 400 रुपये की सामग्री और संपत्ति जब्त की गई। इंदौर में एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर से जुड़े मामलों में कुल 9 लाख 40 हजार रुपये के मादक पदार्थ व संपत्ति बरामद हुई। नरसिंहपुर में 60.04 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत करीब 8 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। ग्वालियर के डबरा में दो आरोपितों से 13 किलो 128 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पन्ना में दो मामलों में कुल 1 लाख 46 हजार रुपये के गांजा और संपत्ति जब्त की गई। दमोह में 4 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपितों को पकड़ा गया। शिवपुरी में गांजा, नकदी और गांजे के पौधों से जुड़े दो मामलों में कुल 63 हजार 730 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी, परिवहन और अवैध खेती के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़