Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
30 Sep, 2026

किसान कल्याण के लिए गौपालन और जैविक खेती जरूरी, उत्कृष्ट किसानों को सम्मान

भोपाल में आयोजित कृषि सम्मान समारोह में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने गौपालन और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया तथा उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया।

भोपाल, 30 सितंबर।

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि किसानों की समृद्धि और कृषि के विकास के लिए गौपालन के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौवंश का गोबर प्राकृतिक खाद के रूप में खेती के लिए उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और खेती को टिकाऊ बनाने में सहायता मिलती है।

मंत्री कुशवाह बुधवार को भोपाल के नवीबाग, बैरसिया रोड स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में आयोजित फार्म फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2026 के मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन में कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

कुशवाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत की थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। यह कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने किसानों के आर्थिक रूप से मजबूत होने, आय बढ़ने और कृषि क्षेत्र के आगे बढ़ने की आवश्यकता बताई।

मंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसानों का सम्मान उनके परिश्रम, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम में जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को फार्म फूड कृषि सम्मान अवार्ड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल, दिल्ली प्रेस के संपादक पारेशनाथ, संयुक्त संचालक सुमन प्रसाद, केवीके भोपाल के मेदिनी प्रसाद, मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ भरत भूषण श्रीवास्तव, श्रुति जोशी सहित बड़ी संख्या में किसान और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़