बड़े साहब बहुत ईमानदार छवि के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले दिनों एक बड़े विभाग का चार्ज मिला। विभाग में कदम रखते ही उन्होंने सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों को कदमताल करने को मजबूर कर दिया। बड़े मामले में गड़बड़ी पकड़ने के साथ-साथ बहुत बड़ा घालमेल उनकी समझ में आया। देखना यह है कि अब उस पर पेट्रोल डाला जाता है या पानी।














