बहुत ही बड़े विभागों में लंबे समय तक लगातार पदस्थ रहे एक बड़े साहब इन दिनों दिल्ली की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि साहब, जिनकी सरपरस्ती में लंबे समय तक बड़े-बड़े विभागों में मैराथन पारी खेलते रहे, अब सर पर से साया हट गया है। यही कारण है कि किसी अनिष्ट की आशंका के चलते साहब दिल्ली में अपने सरपरस्त की छाया में अपने आपको सुरक्षित करना चाहते हैं।














