पिछले दिनों मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की युवा तरुणाई को विभाग की सरकारी योजनाओं के अंतर्गत जो सामग्री वितरित की, वह धरातल तक पहुंचने से पहले ही बिगड़ने लगी। सख्त निर्देश के बाद अब खरीदारी की जांच हो रही है, लेकिन करें कोई, भरें कोई की तर्ज पर खरीदारी किसी और ने की, जिम्मेदारी किसी और की तय कर सजा की गूंज सुनाई दे रही है।














