पिछले दिनों जनता से जुड़े एक विभाग में महिला अधिकारी की विदाई के बाद पधारे नए साहब अभी विभाग को समझ रहे हैं और फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। उन्होंने कुछ कर्मचारी संगठनों को अपने विश्वस्त कारिंदों से यह मैसेज जरूर करवाया है कि साहब बहुत स्ट्रिक्ट हैं, मुरव्वत नहीं करते।














