Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
01 Oct, 2026

भाजपा बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी

भोपाल में भाजपा की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई।

भोपाल, 1 अक्टूबर।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने और सेवा संकल्प अभियान सहित आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बैठक को संबोधित किया। खंडेलवाल ने कहा कि जिला, मंडल और बूथ स्तर पर नियमित बैठक, प्रवास और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद संगठन को सक्रिय बनाने में सहायक है। उन्होंने शक्ति केंद्र और बूथ टोली के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

बिप्लब देब ने कहा कि संगठन में दायित्वों में बदलाव सामान्य प्रक्रिया है। पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद स्थायी नहीं होते, लेकिन कार्यकाल के दौरान बना विश्वास महत्वपूर्ण रहता है।

रेखा वर्मा ने पंचायत से विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक संगठन को पूरी तैयारी के साथ सक्रिय रखने की बात कही। चंद्रशेखर ने जनसेवा और जनविश्वास को संगठन की प्राथमिकता बताया। उन्होंने 2 अक्टूबर को खादी और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़