एक जिले के कप्तान साहब की मैडम इन दिनों डांडिया और गरबा को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रही हैं। जिस प्रदेश से मैडम आती हैं, वहां गरबे का इतना चलन नहीं है, लेकिन मध्य प्रदेश में गरबे का माहौल ही कुछ अलग है। लिहाजा मैडम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। लगता है इस बार कानून-व्यवस्था के साथ गरबा व्यवस्था पर भी खास नजर रहने वाली है।














