अपने ऊपर लगे आरोपों के कारण पहले से ही विवादों में रहे एक साहब के बारे में इन दिनों रोज नए खुलासे चर्चा में हैं। अब मामला बदनामी से आगे बढ़कर उनके चरित्र को लेकर गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है। पिछले दिनों एक मीटिंग में जांच अधिकारी और आरोपी अधिकारी आमने-सामने हुए तो दोनों काफी देर तक एक-दूसरे को निहारते रहे। माहौल में सवाल बहुत थे, निगाहों में शायद जवाब भी, लेकिन जुबान दोनों की खामोश रही।














