Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
03 Oct, 2026

सुसनेर नगर परिषद चुनाव में भाजपा की जीत, प्रदीप सोनी 960 से अधिक मतों से विजयी

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के प्रदीप बद्रीलाल सोनी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 960 से अधिक मतों से हराकर जीत दर्ज की।

सुसनेर, 3 अक्टूबर।

आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बद्रीलाल सोनी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 960 से अधिक मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदीप सोनी को बधाई देते हुए सुसनेर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

खण्डेलवाल ने कहा कि सुसनेर नगर परिषद चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और यह परिणाम स्थानीय स्तर पर भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का लाभ विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।

खण्डेलवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप सोनी से नागरिक सुविधाओं के विस्तार, नगर विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। उन्होंने सफल कार्यकाल के लिए सोनी को शुभकामनाएं दीं।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़