भोपाल, 05 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने गोंडवाना साम्राज्य की महान शासिका रानी दुर्गावती के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी वीरांगना को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुआ। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और उप सचिव सुनील दुबे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।














