Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
05 Oct, 2026

सीएम मोहन यादव आज हरसूद में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरसूद में रानी दुर्गावती जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल होकर 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे।

इंदौर, 05 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खंडवा जिले के हरसूद (छनेरा) पहुंचेंगे, जहां रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे छनेरा पहुंचकर संत बुखारदास बाबा आश्रम से आयोजन स्थल तक निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद 52 गढ़ों के राजवंशों के वंशजों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत तेंदूपत्ता बोनस, काष्ठ लाभांश, स्कूटी और अन्य हितग्राही योजनाओं का लाभ भी वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उईके और प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे हरसूद हेलीपैड से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 142.88 करोड़ रुपये की लागत वाली 18 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 के लिए 26,206 कार्डधारियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जाएगी। वहीं, वर्ष 2024 के सीजन से जुड़े 32,846 तेंदूपत्ता कार्डधारियों को करीब 4 करोड़ 55 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2025-26 में विदोहित कूपों से प्राप्त काष्ठ से अर्जित कुल राजस्व का 20 प्रतिशत, लगभग 4.58 करोड़ रुपये, वन सुरक्षा समितियों को वितरित किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़