Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
07 Oct, 2026

जगदलपुर में दिव्यांग शिविर, 231 लोगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण मिले

जगदलपुर के तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर में 231 दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग और विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

जगदलपुर, 7 अक्टूबर।

धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर में बुधवार को जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर का आयोजन भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और एनएसई फाउंडेशन के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सुविधा देकर आत्मनिर्भर बनाना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को शिविर में कुल 231 दिव्यांगजन पहुंचे। इनमें कोंडागांव से 167, नारायणपुर से 15 और बस्तर जिले से 49 लोग शामिल रहे। इस दौरान 13 ट्राइसाइकिल, एक व्हीलचेयर, 20 बैसाखी, 91 श्रवण यंत्र, 10 कृत्रिम हाथ-पैर, तीन वॉकर और 13 छड़ियां वितरित की गईं।

शिविर में दिव्यांगजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं और लोक सेवाओं की जानकारी भी दी गई तथा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों ने उम्मीद जताई कि इनसे रोजमर्रा के काम और आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सहायता के लिए संबंधित संस्था, फाउंडेशन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़