Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
07 Oct, 2026

बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू, 571 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

बिलासपुर के बहतराई में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश के पांचों संभागों के 571 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

बिलासपुर, 7 अक्टूबर।

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने बुधवार को बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने पांचों संभागों से आए खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के कुल 571 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 10 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की तीरंदाजी तथा 19 वर्ष आयु वर्ग में हॉकी और बालक वर्ग की कबड्डी के मुकाबले होंगे।

साव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बहतराई की खेल भूमि ने कई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने संजू देवी के एशियन गेम्स कबड्डी में स्वर्ण पदक और मधु सिदार व गीता यादव की अंडर-19 महिला हॉकी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और बहतराई परिसर को मध्य भारत के उत्कृष्ट खेल संस्थानों में विकसित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनके उत्साह की सराहना करते हुए विधायक शुक्ला ने 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़