Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
07 Oct, 2026

जोरहाट में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

जोरहाट में बैंक प्रबंधक को कथित तौर पर वीडियो बनाकर धमकाने और तीन लाख रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जोरहाट, 7 अक्टूबर।

असम के जोरहाट जिले में पुलिस ने कथित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। कार्रवाई तिनसुकिया निवासी एक निजी बैंक प्रबंधक की शिकायत के बाद की गई।

शिकायत के अनुसार, जुलाई में प्रबंधक की इंस्टाग्राम के माध्यम से जोरहाट की एक महिला से पहचान हुई थी। 14 अगस्त को महिला ने उसे जोरहाट बुलाया और सिओनी अली इलाके के किराये के मकान में ले गई। आरोप है कि वहां दो युवकों ने वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने और परिवार को भेजने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रबंधक से पहले दो लाख और फिर एक लाख रुपये लिए गए। इसके बाद पांच लाख रुपये की मांग की गई। परेशान होकर उसने पुलिस से संपर्क किया।

जांच में संजीब दास, अंकित पॉल, मोरोमी दास नेओग, बेबी बोरा और अंकित बोरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में ऐसे अन्य मामलों की आशंका जताई गई है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़