Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
07 Oct, 2026

दरभंगा में दुर्गापूजा की तैयारी, पंडालों में सीसीटीवी अनिवार्य और डीजे पर रोक

दरभंगा में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं की तैयारी की समीक्षा करते हुए पंडालों में सीसीटीवी लगाने और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए हैं।

दरभंगा, 7 अक्टूबर।

दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें कानून-व्यवस्था, यातायात, सफाई, बिजली, पेयजल, प्रकाश, अग्नि सुरक्षा, स्वास्थ्य, मूर्ति विसर्जन और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने पूजा स्थलों और शहर में साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में पूजा पंडालों में किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार से जुड़ी प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी।

सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और निगरानी संबंधी सूचना प्रदर्शित करने को कहा गया। पूजा समितियों के स्वयंसेवकों की सूची पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए। अग्निशमन विभाग पंडालों की जांच करेगा और बिजली विभाग तार व कनेक्शन की सुरक्षा देखेगा।

मूर्ति विसर्जन के दौरान तय मार्ग और समय का पालन कराने के साथ बैरिकेडिंग, रोशनी, सुरक्षा और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा गया। प्रमुख पंडालों में चिकित्सा किट और डीएमसीएच में चिकित्सकों की तैनाती होगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और बाइक गश्त की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रहेगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़