अररिया, 7 अक्टूबर।
सीमांचल अधिकार मंच की ओर से नवंबर में फारबिसगंज में आवाज-ए-सीमांचल राष्ट्रीय मुशायरा एवं अदबी महफिल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी समेत राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख शायर शामिल होंगे।
आयोजन की तैयारियों को लेकर जुम्मन चौक स्थित वाहिद अंसारी के आवास पर मंच के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि सीमांचल केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि प्रेम, तहजीब, साहित्य और साझा विरासत की पहचान है। आवाज-ए-सीमांचल के माध्यम से इसी सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय मुशायरे की तैयारियां अभी से गति पकड़ रही हैं। कार्यक्रम में देश के चर्चित शायरों की मौजूदगी इसे खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है।














