Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
07 Oct, 2026

असम पुलिस में बड़ा फेरबदल, 35 से अधिक अधिकारियों के तबादले

असम सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 35 से अधिक अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें डीसीपी, अतिरिक्त एसपी और बटालियन कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

गुवाहाटी, 7 अक्टूबर।

असम सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 से अधिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। इनमें पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और बटालियन कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

महतो अमित कुमार सिधि प्रसाद को मुख्यमंत्री के वरिष्ठ एसपी (सुरक्षा-एक) की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उत्पल बायन का स्थान लिया है। बायन को गुवाहाटी पुलिस आयुक्तालय में डीसीपी (बॉर्डर) बनाया गया है।

23वीं असम पुलिस बटालियन के कमांडेंट निर्मल बैश्य को गुवाहाटी में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं का उप निदेशक नियुक्त किया गया है। सदिया की छठी असम कमांडो बटालियन के कमांडेंट आनंद टोकबी को 23वीं बटालियन की कमान सौंपी गई है।

15वीं असम पुलिस बटालियन की कमांडेंट गीतांजलि दलै को गुवाहाटी में डीसीपी (प्रोटोकॉल) बनाया गया है। इफ्तखार अली को बरपेटा में एसएसपी (एफआरआरओ) की जिम्मेदारी दी गई है।

बिस्वनाथ के अतिरिक्त एसपी देबोर्षि चौधरी को 15वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। अमित राज चौधरी बिस्वनाथ के अतिरिक्त एसपी होंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे भार्गव संजीवन गोस्वामी को कोकराझार में अतिरिक्त एसपी (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़