Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संपादकीय
26 Oct, 2026

कॉलेज से थाने तक सुरक्षा, युवा सुजन संवाद, पुलिस अब लाठी से नहीं, संवाद से पहचानी जाएगी

मध्यप्रदेश पुलिस और उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल के तहत महाविद्यालयों में 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान से युवाओं को कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

भोपाल, 26 अक्टूबर।

मध्यप्रदेश पुलिस ने युवाओं को कानून की जानकारी देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। उच्च शिक्षा विभाग और पुलिस शाखा के सहयोग से महाविद्यालयों में जन सुरक्षा युवा सुजन संवाद अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुआ यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।

इसका उद्देश्य युवाओं को कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। पहले पुलिस का मतलब थाने का भय और वर्दी का रौब माना जाता था। अब पुलिस को मित्र के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश हो रही है। यह सोच में बदलाव का संकेत है।

अभियान की खास बात इसका व्यावहारिक तरीका है। विद्यार्थियों को कार्यशालाओं के साथ थानों का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे पुलिस की कार्यप्रणाली समझ सकें। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस के घटनास्थल तक पहुंचने और कार्रवाई करने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। इससे युवाओं को आपात स्थिति में पुलिस सेवाओं का सही इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।

महाविद्यालयों में मानवाधिकार, महिला एवं बाल सुरक्षा, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव, नशे से दूरी और यातायात सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को केवल कानून की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी और समाज की सुरक्षा में सक्रिय भागीदार बनाना है। अक्सर साइबर अपराध का शिकार होने के बाद भी युवा शर्म या डर के कारण पुलिस के पास नहीं जाते। ऐसे में पुलिस का सीधे संवाद करना भरोसा कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हालांकि, चुनौती यह है कि अभियान केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए। युवाओं की भाषा में संवाद और नियमित जागरूकता जरूरी है। इसे 31 अक्टूबर के बाद भी जारी रखना चाहिए। यदि यह पहल ईमानदारी से आगे बढ़ी, तो युवा पुलिस से डरने के बजाय मदद के लिए उसके पास आएंगे। यही जन सुरक्षा का वास्तविक अर्थ है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़