मध्य प्रदेश
28 Apr, 2026

सुखासागर महाराज का प्रथम समाधि दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया

मंदसौर में सुखासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर धार्मिक आयोजन और प्रवचनों के माध्यम से धर्म व स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

मंदसौर, 28 अप्रैल

मंदसौर में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में परम पूज्य मुनिराज 108 श्री सुखासागर जी महाराज का प्रथम समाधि दिवस मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नाकोड़ा नगर स्थित आचार्य सन्मति कुंज संत भवन में आचार्य सन्मतिसागर विधान का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

यह धार्मिक आयोजन गुरु मां आर्यिका रत्न 105 श्री समर्थ श्री जी एवं सार्थक श्री माताजी के सानिध्य में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 7 बजे प्रारंभ होकर लगभग 9:30 बजे तक चला। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना, शांति धारा तथा गुरु भक्ति के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधानाचार्य पंडित विजय कुमार गांधी के निर्देशन में विधान सम्पन्न हुआ, जिसमें डॉ. एस. एम. जैन सहित कुलथाना परिवार एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका 105 समर्थ श्री माताजी ने अपने प्रवचनों में वर्तमान जीवनशैली पर चिंतन प्रस्तुत किया और धर्म तथा स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को उजागर किया। उन्होंने कहा कि असंतुलित दिनचर्या के कारण व्यक्ति विभिन्न रोगों से ग्रसित हो रहा है और समाज की नींव भी प्रभावित हो रही है।

माताजी ने शुद्धता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शरीर के साथ-साथ मुख की शुद्धि भी आवश्यक है और इसके बाद ही मंदिर में प्रवेश करना चाहिए। उन्होंने खान-पान में अनुशासन की कमी को रोगों का प्रमुख कारण बताते हुए संयमित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही पारंपरिक विधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले पानी को कपड़े से छानकर पीने की परंपरा थी, जो स्वास्थ्य और अहिंसा दोनों दृष्टि से उपयोगी रही है।

उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद में असंख्य जीव होते हैं और बिना छाने पानी पीने से अनजाने में हिंसा होती है। इसलिए जीवों की रक्षा करना और प्रभु की भक्ति में मन लगाना आवश्यक है। सामूहिक पापों से बचकर धर्म मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़