Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
04 Nov, 2026

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़, राजस्व टीम पर हमला करने वाले तीन बदमाश घायल

सुलतानपुर जिले में नायब तहसीलदार और राजस्व टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी है।

सुलतानपुर, 04 नवंबर।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में राजस्व टीम और नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार की सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के खैचला गांव में हुई पहली मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने राहुल सिंह, नौशाद और मनोज सिंह को दबोच लिया, जिसमें जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस, एक स्कॉर्पियो कार और अवैध मिट्टी ढोने में प्रयुक्त चार डंपर भी बरामद किए हैं, जबकि मुख्य आरोपी राहुल पर पहले से ही जिले के विभिन्न थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसके बाद अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दूसरी मुठभेड़ को अंजाम दिया, जहां खनन माफियाओं के हमले में वांछित दो अन्य सगे भाइयों संदीप सिंह और प्रशांत सिंह को पुलिस की गोलीबारी में पैर में चोट लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने दो देसी तमंचे (315 और 12 बोर के) तथा अन्य कारतूस भी जब्त किए हैं। गौरतलब है कि ये सभी आरोपी कुछ दिन पहले अवैध खनन की जांच करने पहुँची राजस्व टीम, नायब तहसीलदार और दो लेखपालों पर घातक हमला करने के मामले में वांछित चल रहे थे, और अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क की गहराई से छानबीन कर रही है।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़