पश्चिम बंगाल
20 Mar, 2026

पोटाशपुर में चुनाव प्रचार के दौरान फिर बढ़ा तनाव, भाजपा-तृणमूल में आरोप-प्रत्यारोप तेज

पूर्व मेदिनीपुर के पोटाशपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के बीच तनाव की स्थिति बन गई, जहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।

पूर्व मेदिनीपुर, 20 मार्च।

जिले के पोटाशपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार के दौरान एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व सैनिक तपन माइती के जनसंपर्क अभियान के दौरान गोकुलपुर इलाके में एक नशे में धुत युवक की आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौज से माहौल अचानक गरमा गया, जिससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक संवेदनशीलता बढ़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर देवनाथपल्ली गांव में प्रचार के दौरान एक युवक ने कथित रूप से तपन माइती का रास्ता रोक लिया और “ममता बनर्जी जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई, हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से युवक को वहां से हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक नशे की हालत में था।

इधर, शुक्रवार सुबह प्रचार के लिए निकलते समय भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल दास ने आरोप लगाया कि एक तृणमूल समर्थक ने उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और बार-बार अनुरोध के बावजूद रास्ता नहीं छोड़ा। उन्होंने दावा किया कि लगभग हर गांव में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति की तत्काल सूचना पुलिस को दी जाएगी।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पीयूष कांति पंडा ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बाहरी उम्मीदवार पोटाशपुर में दबंगई दिखा रहे हैं और ऐसे व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पोटाशपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस का मजबूत प्रभाव रहा है। वर्ष 2021 के चुनाव में तृणमूल के उत्तम बारिक ने एक लाख पांच हजार 299 मत प्राप्त कर भाजपा के अंबुजाक्ष महंती को नौ हजार 994 मतों से हराया था। इससे पहले 2016 में भी तृणमूल के ज्योतिर्मय कर ने वाम प्रत्याशी माखनलाल नायक को 29 हजार 888 मतों के अंतर से पराजित किया था।

वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के तपन माइती और तृणमूल कांग्रेस के पीयूष कांति पंडा आमने-सामने हैं। यह मुकाबला राज्य में तृणमूल कांग्रेस की पकड़ बनाए रखने और भाजपा के विस्तार की रणनीति के बीच सीधा राजनीतिक संघर्ष माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।