राजनीति
24 Apr, 2026

केशव कुंज में 29 अप्रैल को ‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’ का 100वां मंचन

संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिल्ली में ‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’ नाटक का शतकीय मंचन आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिल्ली स्थित ‘केशव कुंज’ में 29 अप्रैल को ‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’ नामक हिंदी नाटक का विशेष मंचन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसमें इस नाटक का 100वां प्रदर्शन होगा।

नाटक के निर्देशक संजय पेंडसे और निर्माता सारिका पेंडसे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नाटक का मंचन 30 अप्रैल 2025 से देशभर में निरंतर किया जा रहा है। इसी श्रृंखला के तहत 29 अप्रैल 2026 को दिल्ली में इसका शतकीय मंचन प्रस्तावित है। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शामिल होने की संभावना भी जताई गई है।

‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’ शीर्षक से प्रस्तुत यह नाटक संघ के प्रथम तीन सरसंघचालकों— केशव बलिराम हेडगेवार, माधव सदाशिव गोलवलकर और बालासाहेब देवरस के जीवन और उनके योगदान पर आधारित है। इस प्रस्तुति के माध्यम से संघ की सौ वर्षों की यात्रा को मंच पर जीवंत रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया है।

निर्देशक ने बताया कि इससे पहले भी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर इस नाटक का सफल मंचन हो चुका है। आगामी कार्यक्रमों के तहत 25 अप्रैल को शाम 6 बजे नेल्सन मंडेला मार्ग स्थित एआईसीटीई में प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद 26 अप्रैल को सुबह 9 बजे अशोक विहार के सत्यवती कॉलेज और शाम 5:30 बजे कमला नेहरू कॉलेज में मंचन प्रस्तावित है।

इसके अतिरिक्त 28 अप्रैल को शाम 6 बजे रोहिणी सेक्टर-11 स्थित शहीद सुखदेव कॉलेज में भी इस नाटक का मंचन किया जाएगा। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को संघ के इतिहास और विचारधारा से अवगत कराने का

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़