मंत्रालय के गलियारों से
20 Mar, 2026

तालाब चोरी की जांच पड़ गई भारी

राजधानी से सटे एक जिले में जल गंगा और बलराम तालाब अभियान के तहत गांव-गांव तालाब खुदवाए गए और जिले को जल संरक्षित घोषित कर दिया गया। लेकिन एक शिकायत ने पूरी तस्वीर…

राजधानी से सटे एक जिले में जल गंगा और बलराम तालाब अभियान के तहत गांव-गांव तालाब खुदवाए गए और जिले को जल संरक्षित घोषित कर दिया गया। लेकिन एक शिकायत ने पूरी तस्वीर बदल दी। जांच में पता चला कि सैकड़ों तालाब कागजों में ही बह गए। एक साफ छवि वाले अधिकारी जांच के लिए पहुंचे, लेकिन जल्द ही समझ गए कि मामला सिर्फ तालाब का नहीं, पहुंच का भी है। जिनका नाम जुड़ रहा था, उनकी पहुंच ऊपर तक बताई जा रही थी। अब हाल यह है कि तालाब तो कागजों में गायब हैं, लेकिन जांच अधिकारी की मुश्किलें असली में बढ़ गई हैं।
|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़