Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
18 Apr, 2026

कला में शॉर्टकट नहीं, साधना से ही निखरते हैं सुर : मनोज गुप्ता

प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में गायक मनोज गुप्ता ने युवाओं को संगीत साधना, निरंतर अभ्यास और मौलिकता के महत्व को समझाते हुए सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए।

प्रयागराज, 18 अप्रैल

प्रयागराज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित मनोज गुप्ता ने युवाओं को संगीत साधना और सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि सुरों को साधने के लिए निरंतर अभ्यास ही एकमात्र आधार है और चाहे कम समय ही सही, लेकिन रोजाना रियाज आवश्यक है। उनके अनुसार राग और ताल की मजबूत नींव के बिना संगीत की कोई भी रचना टिकाऊ नहीं हो सकती।

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एवं संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विमर्श’ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने अपने लगभग 38 वर्षों के संगीत सफर के अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने अपनी संगीतमय यात्रा, प्रारंभिक अभ्यास और गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को याद करते हुए कई प्रेरक प्रसंग सुनाए।

उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा प्रयागराज की साझा सांस्कृतिक परंपरा से शुरू होकर देशभर के बड़े मंचों तक पहुंची। कलाकार के लिए श्रोता ही वास्तविक मूल्यांकनकर्ता होते हैं और हर मंच सीखने का अवसर प्रदान करता है।

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौलिकता तभी आती है जब व्यक्ति अपनी मिट्टी, भाषा और लोक परंपराओं से जुड़ा रहे। उन्होंने यह भी सलाह दी कि बड़े कलाकारों को सुनने की आदत विकसित करनी चाहिए, जिससे गायन की समझ और स्वर दोनों मजबूत होते हैं।

आधुनिक समय की चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को आभासी दुनिया से समय निकालकर वास्तविक साधना पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कला में किसी प्रकार का शॉर्टकट संभव नहीं है।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके लिए असली सम्मान वह है जब कोई युवा प्रेरित होकर संगीत साधना की ओर आगे बढ़ता है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें युवाओं ने करियर और गायन से जुड़े प्रश्न पूछे। इस अवसर पर केंद्र निदेशक ने मुख्य वक्ता को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र और पौधा भेंट किया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़