नई दिल्ली, 25 मार्च 2026।
दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने गुजरात में अहमदाबाद, गांधीनगर और वडोदरा से अहमदाबाद हाई-वे पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट किया। फरवरी में किए गए इस परीक्षण में जियो और एयरटेल ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि बीएसएनएल कई मानकों पर पिछड़ा पाया गया।
ट्राई के अनुसार अहमदाबाद और गांधीनगर में कॉल सेटअप सक्सेस रेट जियो और एयरटेल में लगभग 100 प्रतिशत रहा, वहीं बीएसएनएल का दर 81.91 प्रतिशत दर्ज किया गया। कॉल ड्रॉप रेट बीएसएनएल में सबसे अधिक रहा। डेटा सेवाओं में 5जी नेटवर्क पर जियो ने औसत डाउनलोड स्पीड 258 एमबीपीएस हासिल की, एयरटेल ने 121 एमबीपीएस और वोडाफोन-आइडिया ने 55 एमबीपीएस रिकॉर्ड किया। 4जी नेटवर्क पर भी एयरटेल और जियो का प्रदर्शन मजबूत दिखा।
वडोदरा से अहमदाबाद हाई-वे पर किए गए ड्राइव टेस्ट में भी जियो और एयरटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि बीएसएनएल का कॉल ड्रॉप रेट 22.73 प्रतिशत तक पहुंच गया और डेटा स्पीड कमजोर रही। परीक्षण से स्पष्ट हुआ कि निजी कंपनियों ने नेटवर्क गुणवत्ता में सरकारी कंपनी को पीछे छोड़ दिया है।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


