मध्य प्रदेश
18 Feb, 2026

सतना के शासकीय आईटीआई में आज रोजगार मेला

जिला प्रशासन की पहल पर बिरला रोड स्थित आईटीआई में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन। 10वीं से स्नातक तक के युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी का अवसर।

सतना, 18 फरवरी।

मध्य प्रदेश के सतना में आज शासकीय आईटीआई कॉलेज, बिरला रोड में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें बजाज ऑटो लिमिटेड, आइशर मोटर्स लिमिटेड (पीथमपुर), याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेबिल सर्किट प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया मेले के दौरान ही पूरी की जाएगी।

मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियां अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से मेले में शामिल होने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़