मध्य प्रदेश
02 Mar, 2026

इंदौर में “युवा संगम” रोजगार मेला, ढाई सौ से अधिक पदों पर भर्ती

इंदौर में “युवा संगम” रोजगार मेले का आयोजन, 250 से अधिक पदों पर भर्ती, विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार और करियर बनाने का अवसर।

इंदौर, 02 मार्च।

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आज “युवा संगम” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय परिसर, 10 पोलोग्राउंड इंदौर में सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर युवाओं को करियर बनाने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन और योजनाओं के तहत ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ जैसे इनोफ्लेक्स, टोरस बीपीओ, तीसवा टेक्नोलॉजीज सर्विसेज, जस्ट डायल, शेफाली बिज़नेस सोलूशन और मोज़ेक वाक्स्किल्ल प्राइवेट लिमिटेड 250 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती हेतु उपस्थित रहेंगी। इनमें एचआर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेली-कॉलर, ऑपरेटर, टीम लीडर, बैक ऑफिस, हेल्पर जैसे पद शामिल हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर चयन करेंगे।

रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने हाईस्कूल से स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त की हो या आईटीआई/डिप्लोमा जैसी तकनीकी योग्यता रखते हों। सभी आवेदकों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा और आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रतियाँ साथ लानी होंगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़