मध्य प्रदेश
25 Mar, 2026

ग्वालियर में जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल डिलेवरी वर्कर के रूप में रोजगार दिया गया

ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण के तहत 6 महिलाओं को “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ग्वालियर, 25 मार्च।

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नवाचार “शक्ति दीदी” के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में नौकरी दिलाई। आज बुधवार को इस योजना के अंतर्गत छह महिलाएं “शक्ति दीदी” बनेंगीं।

जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से जिले में यह नवाचार महिलाओं को निरंतर रोजगार मुहैया करा रहा है। वर्तमान में जिले में इस योजना के तहत 101 महिलाएं इस भूमिका को सफलतापूर्वक निभा रही हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपेंगे। प्रातः 11.30 बजे एसआर पेट्रोलियम काल्पी ब्रिज रोड पर मधु, खुशबू और हेमलता को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की भूमिका सौंपी जाएगी। इसी तरह गंगा सर्विस स्टेशन वीरपुर में मुस्कान, इन्दु फिलिंग स्टेशन गुड़ागुड़ी का नाका पर शानू खान और अलापुर पेट्रोलियम मंथन बैंक्वेट के सामने कविता को “शक्ति दीदी” के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़