महाराष्ट्र, 24 अप्रैल।
रेलवे सुरक्षा बल ने महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश को विफल कर नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ट्रेन में लूट की योजना बना रही थीं। कुर्डुवाड़ी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों के बाद इन्हें निगरानी में लिया गया। बाद में ये महिलाएं विभिन्न ट्रेनों में चढ़ती-उतरती रहीं, लेकिन सोलापुर स्टेशन पर इन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि ये सभी एक सक्रिय गिरोह से जुड़ी हैं, जो सोलापुर और पुणे रेल मंडल में वारदातों में शामिल रहा है।











