अमेरिका/यूरोप
23 Apr, 2026

ट्रम्प ने विवादित चिट्ठी साझा की, भारत-चीन को नरक का द्वार बताया

एक विवादित पत्र को साझा किए जाने के बाद भारत और चीन को लेकर की गई टिप्पणी तथा नागरिकता कानून पर उठे सवालों ने चर्चा को तेज कर दिया है।

वॉशिंगटन डीसी, 23 अप्रैल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में एक चिट्ठी साझा की है, जिसमें भारत और चीन को  'हेल होलÓ यानी नरक का द्वार बताया गया है। यह चि_ी अमेरिकी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज द्वारा लिखी गई है, जिसमें जन्म के आधार पर नागरिकता देने की आलोचना की गई है। सैवेज ने इसमें आरोप लगाया है कि प्रवासी अपने बच्चों को जन्म के समय अमेरिका में लाकर नागरिकता प्राप्त करते हैं और इसके बाद अपने परिवार को भी वहां बुला लेते हैं।

सैवेज ने बर्थराइट कानून की आलोचना करते हुए कहा कि इसे अदालतों या वकीलों से नहीं, बल्कि देशव्यापी मतदान से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे अमेरिका में भाषा और पहचान में बदलाव आ रहा है, और प्रवासी देश के प्रति अपनी पूर्व भावना खो रहे हैं।

चिट्ठी में कैलिफोर्निया के टेक सेक्टर में भारत और चीन के प्रभाव पर भी चर्चा की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया कि वहां की कंपनियों में भर्ती प्रक्रिया में भारतीय और चीनी नागरिकों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही, अमेरिकन सिविल लिबर्टी यूनियन पर भी निशाना साधा गया है, जो प्रवासियों के अधिकारों के लिए काम करती है।

यह मुद्दा अब अमेरिकी अदालतों में चल रही कानूनी लड़ाई का हिस्सा बन चुका है, और इस पर सुनवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़