नेपाल
21 Apr, 2026

नेपाल दौरे पर अमेरिकी सहायक विदेशमंत्री, आरएसपी अध्यक्ष से अहम चर्चा

नेपाल दौरे पर पहुंचे अमेरिकी सहायक विदेशमंत्री ने काठमांडू में आरएसपी अध्यक्ष से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग और राजनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

काठमांडू, 21 अप्रैल

नेपाल दौरे पर आए अमेरिकी सहायक विदेशमंत्री समीर पॉल कपूर ने अपनी यात्रा की शुरुआत राजनीतिक मुलाकातों से की। काठमांडू पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

काठमांडू आगमन के तुरंत बाद अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत ने कपूर को मौजूदा परिस्थितियों और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर ब्रीफिंग दी। इसके पश्चात उन्होंने आरएसपी अध्यक्ष से मुलाकात कर संवाद का क्रम आगे बढ़ाया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो के माध्यम से कपूर ने इस बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरएसपी की प्राथमिकताओं और नेपाल-अमेरिका सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर विस्तार से बातचीत की गई।

कपूर ने कहा कि नई सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की प्राथमिकताओं को समझने और दोनों देशों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए रवि लामिछाने से मुलाकात करना उपयोगी रहा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़