वाराणसी, 26 मार्च 2026।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी के सर्किट हाऊस में नगर निगम और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में स्वच्छता और विद्युत आपूर्ति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि गर्मियों की शुरुआत के मद्देनजर पर्यटकों के दृष्टिकोण से शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि झूलते विद्युत तारों को दुरुस्त कराएं, अंडरग्राउंड केबल एवं सुरक्षित ट्रांसफार्मर पर कार्य करें और बाँस बल्ली वाले पुराने पोल व जर्जर केबल को बदलने का कार्य समय पर पूरा करें।
नगर आयुक्त और महापौर की मौजूदगी में मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में कूड़ा प्रबंधन में विशेष ध्यान दें, सड़क किनारे पड़े मलवे को तुरंत हटाएं और तिराहे व चौराहों को विशेष रूप से सुंदर बनाए रखें। घाटों पर स्वच्छता कार्य को नियमित रूप से कराया जाए तथा गली-मोहल्लों में नालियों और सीवर की सफाई के लिए जोन स्तर पर अधिकारी सड़क पर उतरें।
उन्होंने गौदोलिया, चौक, मैदागिन जैसी प्रमुख सड़कों पर कूड़ा उठाने के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने पर जोर दिया। बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित विद्युत विभाग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।





.jpg)
.jpg)





