Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
03 Nov, 2026

विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से नेपाल दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री चार और पांच नवंबर को नेपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के संबंधों सहित साझा हितों के मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

काठमांडू, 3 नवंबर।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री चार और पांच नवंबर को नेपाल के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय संबंधों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर नेपाली नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच लंबे समय से मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ा है। मिस्री का यह दौरा नियमित उच्चस्तरीय संपर्कों की कड़ी है और इससे व्यापक साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मिस्री अपने नेपाली समकक्ष अमृत राई के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बैठक में भारत-नेपाल संबंधों के अलग-अलग पहलुओं और साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

दौरे के दौरान दोनों पक्ष आपसी संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे। मिस्री नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, विदेशमंत्री शिशिर खनाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। वे पांच नवंबर को भारत लौटेंगे।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़