अपराध
16 Apr, 2026

ठगी से पीड़ित महिलाएं पहुंचीं एसएसपी कार्यालय, कार्रवाई की मांग

बैंक लोन और रोजगार का झांसा देकर ठगी का शिकार बनी कई महिलाएं न्याय की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

भागलपुर, 16 अप्रैल।  

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत मकससपुर हरिजन टोला की रहने वाली लगभग 32 महिलाएं ठगी का शिकार होने के बाद न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचीं।

गुरुवार को इनमें से करीब एक दर्जन पीड़ित महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी आपबीती रखी। महिलाओं ने बताया कि वे अधिक शिक्षित नहीं हैं और इसी का फायदा उठाकर स्थानीय महिला मीना देवी ने उन्हें झांसे में लिया।

महिलाओं के अनुसार उन्हें कहा गया था कि बैंक से लोन लेकर पैसे मीना देवी को दिए जाएं, जिसके बाद पेट्रोल पंप खोला जाएगा और सभी महिलाओं को उसमें रोजगार दिया जाएगा, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। इस भरोसे में आकर महिलाओं ने बैंक से लोन लिया, किसी ने दो लाख, किसी ने डेढ़ लाख और किसी ने चार लाख रुपये तक लिए और बिना किसी लिखित समझौते के मीना देवी को सौंप दिए।

लेकिन बाद में न तो पेट्रोल पंप शुरू हुआ और न ही किसी को नौकरी मिली। लंबे समय तक इंतजार के बाद पीड़ित महिलाएं थाने और अदालतों के चक्कर लगाने को मजबूर हो गईं। आखिरकार वे एसएसपी कार्यालय पहुंचीं।

एसएसपी ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़