भोपाल, 14 अप्रैल
राजधानी भोपाल में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।
जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को कोतवाली थाना क्षेत्र में जीपीओ के पास फरियादी राज सोनी को रोककर आरोपियों ने डराने-धमकाने की कोशिश की और 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान इस प्रकरण में दो आरोपियों के नाम सामने आए, जिनमें राजकुमार दांगी और उसका चचेरा भाई विक्की दांगी शामिल हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी राजकुमार दांगी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजकुमार दांगी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही बलात्कार, प्राणघातक हमले की धारा 307 तथा मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
वहीं इस मामले का दूसरा आरोपी विक्की दांगी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।









.jpg)
.jpg)


