कोलकाता, 04 मई
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में हुए चुनावी परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक बढ़त हासिल करते हुए 186 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 21 सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की है और 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
कांग्रेस का प्रदर्शन इस चुनाव में बेहद कमजोर रहा और उसे केवल दो सीटों पर ही जीत मिल सकी है। एक सीट फालता पर मतदान प्रक्रिया लंबित है, जहां 21 मई को पुनः मतदान कराया जाएगा।
चुनाव परिणामों में सबसे बड़ी चर्चा भवानीपुर सीट को लेकर रही, जहां सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,114 मतों से पराजित कर दिया। यह सुवेंदु की ममता बनर्जी पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता को हराया था।
परिणाम आने से पहले ही ममता बनर्जी मतगणना केंद्र से बाहर चली गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर धक्का दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। साथ ही उन्होंने पूरे परिणाम की पुनर्गणना कराने की मांग की है।





.jpg)

.jpg)
.jpg)



