नई दिल्ली, 04 मई।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूती का रुख देखने को मिला और बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
कारोबार समाप्ति पर दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त दर्ज की, जिसमें सेंसेक्स में 355 अंकों से अधिक की उछाल देखने को मिली, जबकि निफ्टी भी 121 अंकों की बढ़त के साथ ऊपर बंद हुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 355.90 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 77,269.40 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.75 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,119.30 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो सेक्टर में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली, जबकि आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया सेक्टर में बिकवाली का दबाव रहा। अडाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में पांच प्रतिशत तक की मजबूती दर्ज की गई।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव, वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता तथा मुद्रास्फीति और आर्थिक सुस्ती की आशंकाओं के बीच घरेलू मुद्रा पर दबाव बना रहा।
कारोबार के दौरान भारतीय रुपया 39 पैसे कमजोर होकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
इससे पहले पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक नीचे बंद हुए थे।



.jpg)


.jpg)
.jpg)




.jpg)