फरीदाबाद, 30 अप्रैल
फरीदाबाद पुलिस विभाग के 15 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरुवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21ए में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 15 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया, जिनमें इंस्पेक्टर कर्मबीर, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर मो. आलम, इंस्पेक्टर राज कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार, इंस्पेक्टर राजकुमार, इंस्पेक्टर सैफ मोहम्मद, इंस्पेक्टर निरंजन सिंह, ईएसआई मख्खन लाल, ईएसआई श्री कृष्ण, ईएसआई राजकुमार, ईएचसी दिलबर सिंह और ईएचसी सतबीर सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी पूरी सेवाएं जन सुरक्षा और समाज सेवा में समर्पित करते हैं। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी ये पुलिसकर्मी पुलिस परिवार के अभिन्न सदस्य बने रहेंगे।
समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए और उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की गई।









