मध्य प्रदेश
09 Jul, 2026

ड्रग मामले में जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

इंदौर पुलिस ने ड्रग सप्लाई मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है, कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया।

भोपाल, 9 जुलाई।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मादक पदार्थ सप्लाई से जुड़े एक मामले में की है। बताया जा रहा है कि हाल ही में पकड़े गए एक ड्रग सप्लायर से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने नाना पटवारी से संबंध होने की जानकारी दी। इसके बाद इंदौर की राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को उन्हें हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस नाना पटवारी को पूछताछ के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की ओर से कार्रवाई को गोपनीय रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

नाना पटवारी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में भ्रष्टाचार और उज्जैन जमीन खरीद मामले को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी थी। पार्टी का आरोप है कि इसी वजह से विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को बिना सूचना या नोटिस दिए नाना पटवारी को गिरफ्तार किया गया और उनके बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद जीतू पटवारी ने कानूनी सलाहकारों और वकीलों से चर्चा की है।

बताया जाता है कि नाना पटवारी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और जमीन कब्जे सहित कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़