अपराध
08 Apr, 2026

दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

प्रयागराज में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रयागराज, 08 अप्रैल 2026।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कैंट थाना क्षेत्र की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य के अनुसार पकड़ा गया आरोपित कैंट थाना क्षेत्र के नेवादा अशोक नगर का निवासी आशीष पाल पुत्र मक्खन पाल है। उसके विरुद्ध इसी वर्ष कैंट थाने में बीएनएस की धारा 64/324(2)/352/351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अभिलेखों के मुताबिक आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर मारपीट, धमकी सहित अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक एस.एम. कासिम, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक निखिल कुमार तथा कांस्टेबल मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़