उत्तर प्रदेश
08 Apr, 2026

डीहा में बनेगा मॉडल विद्यालय, 35 प्रतिशत धनराशि जारी

प्रयागराज के डीहा क्षेत्र में मॉडल विद्यालय निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के साथ पहली किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है।

प्रयागराज, 08 अप्रैल 2026।

प्रयागराज जनपद के करछना तहसील अंतर्गत डीहा उपरहार क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार विद्यालय निर्माण की जिम्मेदारी कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (उप्र जल निगम) को सौंपी गई है। परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है और व्यय वित्त समिति द्वारा इसके मूल्यांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस विद्यालय के निर्माण पर कुल 2632.72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें से प्रथम चरण में 35 प्रतिशत राशि यानी 921.452 लाख रुपये जारी करने की स्वीकृति मिल चुकी है।

बताया गया कि इस विद्यालय की स्थापना करछना क्षेत्र के विधायक पीयूष रंजन निषाद के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय विद्यालय की आवश्यकता बताई थी, क्योंकि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्थान का अभाव है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, इस मॉडल विद्यालय के बनने से क्षेत्र के निम्न और मध्यम आय वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इससे स्थानीय स्तर पर शिक्षा के अवसरों में भी विस्तार होगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़