दक्षिण एशिया
08 Apr, 2026

भारत-बांग्लादेश वार्ता में डीज़ल-उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

भारत-बांग्लादेश बैठक में ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने, वीजा प्रक्रिया सरल करने और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर सहमति बनी।

नई दिल्ली, 08 अप्रैल 2026।

भारत दौरे पर आए बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने बुधवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान बांग्लादेश की ओर से भारत से डीज़ल और उर्वरक की आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध भी किया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर भी उपस्थित रहे। बातचीत के दौरान भारत ने नई सरकार के साथ सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

यात्रा के दौरान डॉ. रहमान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाकात की। चर्चा में भारत द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही ऊर्जा आपूर्ति पर संतोष जताया गया और इसे और बढ़ाने का आग्रह किया गया।

बांग्लादेश की ओर से यह भी बताया गया कि भारत ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए विशेष रूप से चिकित्सा और व्यावसायिक वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने का आश्वासन दिया है। इससे दोनों देशों के बीच लोगों के आवागमन को और सुविधा मिलने की उम्मीद जताई गई है।

इसके अलावा बैठक में शहीद उस्मान हादी के संदिग्ध आरोपितों की गिरफ्तारी पर भारत का आभार व्यक्त किया गया। दोनों देशों ने सहमति जताई कि आरोपितों को प्रत्यर्पण संधि के प्रावधानों के तहत बांग्लादेश को सौंपा जाएगा। साथ ही बांग्लादेश की ओर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध को भी दोहराया गया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए राजनीतिक बदलाव के बाद बांग्लादेश में नई सरकार सत्ता में आई है, जिसके साथ भारत ने सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़