असम
08 Apr, 2026

गुवाहाटी में विदेशी चुनाव प्रतिनिधियों का आगमन

आईईवीपी के तहत गुवाहाटी पहुंचे विदेशी चुनाव प्रतिनिधि भारत की चुनाव प्रक्रिया और प्रबंधन का अध्ययन करेंगे।

गुवाहाटी, 08 अप्रैल 2026।

आईईवीपी (अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम) के तहत बुधवार को गुवाहाटी में विदेशी चुनाव प्रतिनिधियों का आगमन हुआ। सात देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों के 12 प्रतिनिधि और भारत निर्वाचन आयोग के तीन सदस्य गुवाहाटी स्थित गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

दो दिवसीय इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर चुनावी सहयोग को बढ़ावा देना और भारत की चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करना है। प्रतिनिधिमंडल इस दौरान मतदान प्रक्रिया, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और चुनाव प्रबंधन की कार्यप्रणाली का अध्ययन करेगा।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता को बढ़ाने और देशों के बीच आपसी सहयोग सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे सहभागी देशों के बीच अनुभव साझा करने और बेहतर चुनावी प्रथाओं को सीखने का अवसर मिलेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़