पश्चिम बंगाल
08 Apr, 2026

बंगाल में मतदाता संख्या में पहली बार आई गिरावट

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाताओं की संख्या पहली बार घटकर 6.75 करोड़ रह गई है।

कोलकाता, 08 अप्रैल 2026।

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या में पहली बार गिरावट देखी गई है। वर्ष 2011 से लगातार बढ़ती जा रही मतदाता संख्या अब घटकर लगभग 6.75 करोड़ रह गई है। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी अंतिम पूरक सूची के विश्लेषण में सामने आई है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2011 में जब वाम मोर्चा के 34 वर्ष के शासन का अंत हुआ और ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी, उस समय राज्य में लगभग 5.62 करोड़ मतदाता थे। इसके बाद हर चुनाव में मतदाता संख्या में लगातार वृद्धि होती रही।

चुनावी वर्षों के अनुसार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार रही:

  • वर्ष 2011 (विधानसभा चुनाव) – लगभग 5.62 करोड़
  • वर्ष 2014 (लोकसभा चुनाव) – लगभग 6.27 करोड़
  • वर्ष 2016 (विधानसभा चुनाव) – लगभग 6.58 करोड़
  • वर्ष 2019 (लोकसभा चुनाव) – लगभग 6.98 करोड़
  • वर्ष 2021 (विधानसभा चुनाव) – लगभग 7.33 करोड़
  • वर्ष 2024 (लोकसभा चुनाव) – लगभग 7.60 करोड़

हालांकि, बंगाल में गत नवंबर से शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब यह संख्या घटकर 6.75 करोड़ हो गई है। इस प्रक्रिया के दौरान मृत, स्थानांतरित, लापता, दोहरे और फर्जी मतदाताओं के नाम बड़े पैमाने पर हटाए गए हैं।

राजनीतिक दलों ने पहले आरोप लगाया था कि नए मतदाताओं के नाम तो जोड़े जा रहे थे, लेकिन पुराने और अवैध मतदाताओं को सूची से हटाने की प्रक्रिया प्रभावी नहीं हो रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार की प्रक्रिया से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और शुद्ध हुई है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में इसी महीने दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़