प्रशासनिक खबरें
16 May, 2026

दुष्कर्म मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बैरागढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

भोपाल, 16 मई।

बैरागढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में फरार होने का आरोप था। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस आयुक्त संजय सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना बैरागढ़ प्रभारी अशोक कुमार गौतम के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा।

जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026 को फरियादी फिरदोश खान, निवासी अहमदाबाद पैलेस कोहेफिजा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 8 फरवरी 2026 को बैरागढ़ स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

शिकायत के आधार पर थाना बैरागढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस उपायुक्त द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने 15 मई को आरोपी आमिर खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी एहसान नगर निशातपुरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़